रूप चतुर्दशी;
रूप चतुर्दशी;
रूप चतुर्दशी एक सौंदर्य सिद्धी दिवस है, सौंदर्य दिवस के इस दिन हम सौंदर्य मै आकर्षण "चुंबकत्व" के लिए कुछ साधना "प्राथना" कर सकते हैं ।
जिस प्रकार एक सूखे पेड़ पर फूल और पत्तियां वृद्धि नहीं कर सकते, उसी प्रकार एक व्यक्ति जो खुशी और उत्साह से वंचित है, सुंदरता प्रकट नहीं कर सकता हैं ।
वह व्यक्ति जीवन भर, गुस्से और तनाव से परेशान रहता है ।
जीवन में सुंदरता और रूप स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं ।
बहुत समय से बहुत से लोगों इस दिन के महत्व को भूल गए हैं । लोग अब व्यवसाय और कारोबार मैं विस्तार के लिए पूजा करने लगे हैं ।
यह इस अद्भुत दिन का असली उद्देश्य नहीं है ।
रूप चतुर्दशी का असली प्रयोजन शरीर का ध्यान रखना और अपने आप को स्वस्थ और सुन्दर बनाए रखना है ।
काया को सुदृढ़ रखते हुए और स्वस्थ को बाहरी साधनों के माध्यम से सुधारना समान रूप से महत्वपूर्ण हैं ।
रूप चतुर्दशी इन दोनों अर्थात् एक स्वस्थ और दूसरा सुंदर शरीर बनाये रखने के लिए पूजा का दिन है ।
.
रूप चतुर्दशी की मंगलकामना ।।
।। जय श्री राधे ।।
.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें