शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016

जब नाखून बढ़ने लगते हैं,
हम नाखून काट देते हैं उंगलियों नहीं ।
इसी तरह,
जब गलतफहमी बढ़ने लगती हैं,
हमे गलतफहमी खत्म करनी चाहिए, संबंध नहीं ॥
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥
.

बुधवार, 27 अप्रैल 2016

दम तोड़ जाती है हर शिकायत होठों पर आकर,
जब भोलेपन से वो कहती है मेने क्या किया है ?
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥

मंगलवार, 26 अप्रैल 2016

जहाँ शब्दों की सीमा समाप्त होती है,
सत्य वहीं से प्रारंभ होता है ॥ 
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥
.

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2016

पवन तनय संकट हरण,
मंगल मूरति रुप ।
राम लखन, सीता' सहित, 
ह्रदय बसहु सुर भूप 
.
"'पवनसुत हनुमानजी" की जय
.
भगवान श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई
.

गुरुवार, 21 अप्रैल 2016

सुन्दर प्रसंग ध्यान दे ।
*************
महाभारत का युद्ध चल रहा था -
एक दिन दुर्योधन के व्यंग्य से आहत होकर "भीष्म पितामह" घोषणाकर देते हैं कि;
.
"मैं कल पांडवों का बध कर दूँगा"
.
उनकी घोषणा का पता चलते ही पांडवों के शिविर में बेचैनी बढ़ गई 
.
भीष्म की क्षमताओं के बारे में सभी को पता था इसलिए सभी किसी अनिष्ट की आशंका से परेशान हो गए|
.
तब
.
श्री कृष्ण ने द्रौपदी से कहा अभी मेरे साथ चलो -
.
श्री कृष्ण द्रौपदी को लेकर सीधे भीष्म पितामह के शिविर में पहुँच गए -
.
शिविर के बाहर खड़े होकर उन्होंने द्रोपदी से कहा कि - अन्दर जाकर पितामह को प्रणाम करो -
.
द्रौपदी ने अन्दर जाकर पितामह भीष्म को प्रणाम किया तो उन्होंने - 
"अखंड सौभाग्यवती भव" का आशीर्वाद दे दिया , फिर उन्होंने द्रोपदी से पूछा कि !!
.
"बत्सा तुम इतनी रात में अकेली यहाँ कैसे आई हो. क्या तुमको श्री कृष्ण यहाँ लेकर आये है" ?
तब द्रोपदी ने कहा कि;
.
"हां और वे कक्ष के बाहर खड़े हैं" तब भीष्म भी कक्ष के बाहर आ गए और दोनों ने एक दुसरे से प्रणाम किया -
भीष्म ने कहा;
.
"मेरे एक बचन को मेरे ही दूसरे बचन से काट देने का काम श्री कृष्ण ही कर सकते है" 
.
शिविर से वापस लौटते समय श्री कृष्ण ने द्रौपदी से कहा कि;
.
"तुम्हारे एक बार जाकर पितामह को प्रणाम करने से तुम्हारे पतियों को जीवनदान मिल गया है"
.
"अगर तुम प्रतिदिन भीष्म, ध्रतराष्ट्र, द्रोणाचार्य, आदि को प्रणाम करती होती और दुर्योधन- दुःशासन, आदि की पत्नियां भी पांडवों को प्रणाम करती होंती, तो शायद इस युद्ध की नौबत ही न आती"
तात्पर्य्;
.
वर्तमान में हमारे घरों में जो इतनी समस्यायें हैं उनका भी मूल कारण यही है कि;
.
"जाने अनजाने अक्सर घर के बड़ों की उपेक्षा हो जाती है " 
.
"यदि घर के बच्चे और बहुएँ प्रतिदिन घर के सभी बड़ों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लें तो, शायद किसी भी घर में कभी कोई क्लेश न हो "
.
बड़ों के दिए आशीर्वाद कवच की तरह काम करते हैं उनको कोई "अस्त्र-शस्त्र" नहीं भेद सकता -
निवेदन;
.
सभी इस संस्कृति को सुनिश्चित कर नियमबद्ध करें तो घर स्वर्ग बन जाये।
.
॥ जय श्री राधे ॥
अपने आप को तेरे पास सोचता हूँ,
देख मैं भी कितना खास सोचता हूँ ॥ 
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥

बुधवार, 20 अप्रैल 2016

मिल रहे हो ना खो रहे हो तुम,
दिन ब दिन बेहद दिलचस्प हो रहे हो तुम ॥ 
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥

सोमवार, 18 अप्रैल 2016

जिन्दगी में कुछ वक़्त यादगार होते हैं । 
यादों में कुछ लोग ख़ास होते हैं 
यूँ तो दूर होते हैं नज़रों से
पर उनके अहसास दिल के पास होते हैं ॥ 💋 
.
आपका दिन मंगलमय हो 
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2016

रामायण के उत्कृष्ट व्याख्या;
.
राम हमारी आत्मा है ।
सीता हमारा दिल है ।
रावण हमारे मन में है जो हमारी आत्मा से हमारे दिल को चुरा रहा है ।
लक्ष्मण हमारी चेतना है, जो हमारे साथ हमेशा के लिए है और हमारी और से सक्रिय है ।
हनुमान हमारा अंतर्ज्ञान और साहस है, जो हमारे दिल को पुनः प्राप्त करने के लिए हमारी आत्मा को फिर से चेतन करने में मदद करता है ॥
.
राम नवमी की शुभकामना
.
॥ जय श्री राधे ॥
.



ღ कुछ खास नहीं बस इतनी सा प्यार है मेरा ღ
ღ हर रात का आखिरी खयाल और हर सुबह की पहली सोच हो तुम ॥ 
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥
.

गुरुवार, 14 अप्रैल 2016

प्यार का असर कुछ इस तरह जिन्दा कर देता हूँ मैं,
द्रोही को भी गले लगाकर शर्मिंदा कर देता हूँ मैं ॥
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥
.

बुधवार, 13 अप्रैल 2016

कमी खल रही है, तेरी बड़ी जोर से
तुम चले आओ किसी भी और से ॥ 
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥

मंगलवार, 12 अप्रैल 2016

बदलती नहीं भावनाएं मेरी तारीख़ों की तरह,
अंतहीन प्यार करने की इच्छा मेरी आज भी है ॥ 
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥
.

सोमवार, 11 अप्रैल 2016

जीवन निषिद्ध कर रखा है मेरी इन आँखों ने,
खुली हो तो खोज तेरी और बंद हो तो सपने तेरे ॥
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥
.

शनिवार, 9 अप्रैल 2016

मन में राधे समाए गयो,
मोहे प्रेम का रोग लगाए गयो ॥ 
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥
आँखों से दूर सही दिल के बहुत पास है तू,
बिखरी हुए इस जीवन में मेरे जीने की आस है तू ॥ 
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥
.

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2016

हिन्दू नव वर्ष
.
रिद्धि दे, सिद्धि दे,
वंश में वृद्धि दे, ह्रदय में ज्ञान दे,
चित्त में ध्यान दे, अभय वरदान दे,
दुःख को दूर कर, सुख भरपूर कर, आशा को संपूर्ण कर,
सज्जन जो हित दे, कुटुंब में प्रीत दे,
जग में जीत दे, माया दे, साया दे, और निरोगी काया दे,
मान-सम्मान दे, सुख समृद्धि और ज्ञान दे,
शान्ति दे, शक्ति दे, भक्ति भरपूर दें... 
.
🍁आप सभी को नव वर्ष विक्रम संवत 2073 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं 
🇮🇳🐄🌿🍃🌏🌕🌞💦🇮🇳
॥ जय श्री राधे ॥
.

नव कुंजो से नव किसलय तक,
अंधियारे से अरुणोदय तक ।
.
जय हो जय का आलंबन हो,
हे सत्य शक्ति अभिनन्दन हो ।
.
शुभ चैत्र मास् शुभ प्रतिपदा,
शुभ सम्वत् "सौम्य "शुभंकर हो ।

हो नव संवत्सर मंगलमय,
उत्सव आनंद निरंतर हो ॥
.
इसी शुभ कामना के साथ 8 अप्रैल "सौम्य" सम्वत् 2073 की  शुभ कामना
.
॥ जय श्री राधे ॥
.


बुधवार, 6 अप्रैल 2016

मन हर के ले गयो श्याम मेरा 
श्रृंगार बसन्ती कर के 
मेरी गली से निकले मनमोहन 
श्रृंगार बसन्ती कर के 
बिजली सा चमके पीताम्बर 
नीला वर्ण दिखे ज्यों अम्बर
मोर मुकुट हिला गयो दिल को
श्रृंगार बसन्ती कर के 

मन हर के ले गयो श्याम मेरा ॥
♡ ❤ ♡
॥ जय श्री राधे ॥