मंगलवार, 28 अक्टूबर 2014

भगवान सूर्यदेव - सूर्य मन्त्र

॥ ॐ ध्येयः सदा सवित्र मण्डल मध्यवर्ती नारायण सरसिजा सनसन्नि विष्टः
केयूरवान मकरकुण्डलवान किरीटी हारी हिरण्मय वपुर धृतशंख चक्रः ॥

भगवान सूर्यदेव के प्रति भक्तों के अटल आस्था का अनूठा पर्व छठ हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है।
छठ व्रत कथा (Chhath Vrat Katha): दीवाली के ठीक छह दिन बाद मनाए जानेवाले इस महाव्रत की सबसे कठिन और साधकों हेतु सबसे महत्वपूर्ण रात्रि कार्तिक शुक्ल षष्टी की होती है, जिस कारण हिन्दुओं के इस परम पवित्र व्रत का नाम छठ पड़ा। चार दिनों तक मनाया जानेवाला सूर्योपासना का यह अनुपम महापर्व सम्पूर्ण भारतवर्ष में बहुत ही धूमधाम और हर्सोल्लासपूर्वक मनाया जाता है।
यूं तो सदभावना और उपासना के इस पर्व के सन्दर्भ में कई कथाएं प्रचलित हैं, किन्तु पौराणिक शास्त्रों के अनुसार जब पांडव जुए में अपना सारा राजपाट हार गए, तब द्रौपदी ने छठ का व्रत रखा, फलस्वरूप पांडवों को अपना राजपाट मिल गया ।
.
भगवान सूर्यदेव के आस्था के छठ पर्व की मंगलकामना ॥
।। जय श्री राधे ।।
.
कृष्णा जग का दुलारा#मिष्टी Sweetu #ॐ #जीतू.. !! जय श्री #राधे !!  लव यू #कृष्णा... 💋 #SwEEtuBEtu (◕)(◕)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें